Blender:- एनीमेशन वीडियो/VFX बनाने का सबसे बड़ा फ्री साफ्टवेयर
Blender:- एनीमेशन/vfx/ modeling का सबसे बड़ा फ्री साफ्टवेयर
अगर आप एनीमेशन सीखना चाहते हैं और एनीमेशन सीखकर अच्छी नौकरी करके या यूट्यूब पर चैनल बनाकर लाखों रूपए कमाना चाहते हैं तो Blender software आपके लिए सबसे अच्छा फ्री साफ्टवेयर है। अगर आप ग़रीब घर के हो और एनीमेशन में बहुत दिलचस्पी रखते हैं, Blender आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
Blender फ्री साफ्टवेयर है; फिर भी इतने खास क्यों है?
फ्री साफ्टवेयर सुनते ही हमारे दिमाग में शक आ जाता है कि यह कोई छोटा मोटा साफ्टवेयर होगा, जिसमें ज्यादा कुछ काम होने वाला नहीं है। पर Blender के संबंध में ऐसा नहीं है। इस साफ्टवेयर का उपयोग बड़े फिल्म इंडस्ट्री और एनीमेशन स्टूडियो में उपयोग होने लगा है। Blender software में आप निम्न काम कर सकते हैं:-
- एनीमेशन के लिए सबसे बड़ा फ्री साफ्टवेयर है जिसमें आप बहुत ही अच्छे तरीके से एनीमेशन बना सकते हैं। एनीमेशन में character animation जैसे कार्टून, जानवर आदि का एनीमेशन के साथ हर तरह का एनीमेशन बना सकते हैं। नदी का पानी या समुद्र या अन्य मशीन का एनीमेशन या rigid body का एनीमेशन; हर तरह का एनीमेशन के लिए बहुत ही ताकतवर साफ्टवेयर है। इस साफ्टवेयर में आप वीडियो तो बहुत अच्छा quality में बना सकते हैं; साथ ही बहुत वास्तविक भी बना सकते हैं। यानी कि आप पानी को तो वास्तविक पानी जैसा ही बना सकते हैं।
- मोडलिंग(modeling) के लिए भी यह एक बहुत ही ताकतवर साफ्टवेयर है।यह साफ्टवेयर किसी भी चीज को बहुत ही आसानी से मोडलिंग कर पाता है। मोडलिंग में edit mode और sculpt mode के साथ यह Geometry node editor का उपयोग करता है जिसमें आप बहुत ही अच्छे तरीके से node का इस्तेमाल कर मोडलिंग कर सकते हैं। जंगलों को बनाना, building,3D जानवर, कार, जहाज आदि का बहुत ही आसानी से मोडलिंग कर सकते हैं।इन मोडलों को आप आनलाइन बिक्री करके भी पैसा कमा सकते हैं।
- Texturing यानी बनाए गए model का वास्तविक रंग देना। Texturing के लिए आपको अलग से साफ्टवेयर की जरूरत नहीं पड़ेगा। Blender के अंदर ही आप texturing कर सकते हैं।
- Video editing भी आप Blender software के अंदर ही कर सकते हैं। इसके लिए Blender software के अंदर video sequence editor नाम का interface है जिसमें आप video editing का काम कर सकते हैं।
- VFX का काम भी Blender पर कर सकते हैं। Blender पर motion tracking और rotoscoping का interface भी आपको मिल जाता है। Motion tracking की सहायता से आप कैमरा motion को ट्रैक कर CGI object अपने सीन पर ला सकते हैं।
- Film industry और Animation Studio में Blender software का उपयोग बढ़ते जा रहा है। Blender पर लगातार नए नए अच्छे features को add किया जा रहा है जो Blender को काफी बेहतर साफ्टवेयर बना दे रहा है। Autodesk Maya( जो animation का सबसे बड़ा साफ्टवेयर है)के बाद अब Animation studio में Blender software का सबसे ज्यादा इस्तेमाल हो रहा है।
- Blender को आप घर पर भी सीख सकते हैं। एनीमेशन सीखने के लिए लाखों रूपए खर्च करना पड़ता है। ऐसे में अगर आपके पास पैसा नहीं है तो भी कोई दिक्कत नहीं है। यूट्यूब पर हजारों ट्यूटोरियल आपको Blender सीखने के लिए मिल जाएगा। विगत दिनों में हिन्दी में भी काफी ट्यूटोरियल यूट्यूब पर Blender सीखने के लिए उपलब्ध कराया गया है। हालांकि English भाषा का ट्यूटोरियल आपको advance लेवल पर ले जा सकता है।
- कम दाम का कंप्यूटर पर भी Blender को चला सकते हैं। Autodesk Maya को चलाने के लिए न्यूनतम i7 processor वाला कंप्यूटर की जरूरत होती है जो की काफी महंगा होता है। Blender को अच्छे से चलाने के लिए सिर्फ i5 processor का कंप्यूटर 8GB RAM और 2GB ग्राफिक्स कार्ड के साथ जरूरत होती है। जो कि 60 से 70 हजार में मिल जाएगा। ये high quality rendering के लिए जरूरी है। अगर हमारे पास कंप्यूटर खरीदने के लिए इतना पैसा नहीं है तो कोई बात नहीं है। बीस हजार रुपए तक खर्च करके आप ग्राफिक्स कार्ड के साथ पूरा कंप्यूटर सेट (CPU + monitor +UPS) ले लीजिए। इस सस्ते कंप्यूटर में भी आप Blender को चला पाएंगे।आप आसानी से जरूरत फोटो, एनीमेशन और वीडियो सीन बना पाएंगे । हालांकि ये सस्ता कंप्यूटर पर बहुत कुछ नहीं कर पाएंगे जैसे कि आप पानी का एनीमेशन (उच्च गुणवत्ता पर) नहीं कर पाएंगे। जंगल का large scale scene जिसमें बहुत सारे पेड़ पौधे हो, नहीं बना पाएंगे। दूसरे शब्दों में कहा जाए तो heavy project को आप नहीं चला पाएंगे। फिर भी आप बहुत कुछ इस सस्ते कंप्यूटर पर Blender के साथ कर सकेंगे। Mjoc जैसे cartoon video वीडियो बना सकेंगे।
- Blender पर आप 2D और 3D दोनों प्रकार का एनीमेशन बना सकते हैं। दोनों के लिए एक ही साफ्टवेयर के अंदर अलग-अलग interface है।
Blender को Download कैसे करें?
Blender software को आप बहुत ही आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आपको Blender का official website:- https://www.blender.org पर जाना है।
यहां पर आपको Windows के लिए installer या zip file मिल जाएगा। इसको डाउनलोड करके आप बहुत ही आसानी से Blender software को अपने कंप्यूटर या लैपटॉप पर install कर सकते हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
यहां पर आपका राय/प्रतिक्रिया दे।