तारे क्यों टिमटिमाते हैं?

 तारे क्यों टिमटिमाते हैं?  Why do stars twinkle?  


अगर किसी परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तर के रूप में हमारे पास एक प्रश्न आ गया :-"तारे क्यों टिमटिमाते हैं?"वैकल्पिक तौर पर हमारे पास उत्तर के रूप अपवर्तन जरूर रहेगा।

जी हां! तारों का टिमटिमाना अपवर्तन से संबंधित घटना है। तारे सूर्य की तरह ही प्रकाश का विशाल स्त्रोत है, लेकिन वे हमसे बहुत दूर में स्थित होने के कारण उनके प्रकाश हमारे तक बहुत कम मात्रा में पहुंच पाते हैं। आइए जानते हैं- "अपवर्तन के कारण तारे क्यों टिमटिमाते हैं?"

तारे अपवर्तन के कारण क्यों टिमटिमाते हैं?

अपवर्तन की घटना तब होती है जब प्रकाश एक माध्यम से दूसरे माध्यम में जाता है।जब प्रकाश अपवर्तित होती है तो सीधी रेखा में न जाकर थोड़ा मुड़ जाती है। हमारे वायुमंडल में विभिन्न गैसों और जलवाष्प-धूलकण आदि पाए जाते हैं।भारी गैसें जैसे कार्बन डाइऑक्साइड और जलवाष्प-धूलकण वायुमंडल के निचले भाग में पाए जाते हैं। हल्के गैस वायुमंडल के ऊपरी हिस्से में होते हैं। इससे हमारे वायुमंडल में गैसों का कई परत बन जाता है। तारों से आने वाले प्रकाश इन परतों से कई बार अपवर्तित होकर हमारे आंख में पहुंचती है।इस प्रकार तारों का प्रकाश हमारे आंख तक पहुंचने से पहले कई बार विचलित होते हैं और सीधी रेखा में नहीं पहुंचता है जिससे तारे टिमटिमाते नजर आते हैं।

टिप्पणियाँ

लोकप्रिय पोस्ट