नौकरी की परीक्षाओं के लिए भौतिक विज्ञान की तैयारी कैसे करें?

 नौकरी की परीक्षाओं के लिए भौतिक विज्ञान की तैयारी कैसे करें?

नौकरी की परीक्षाओं में भौतिक विज्ञान के प्रश्न न्यूमेरिकल या सामान्य ज्ञान के तौर पर हो सकते हैं। यहां पर अभ्यर्थियों के नौकरी परीक्षाओं हेतु तैयारी के लिए  कुछ मार्गदर्शन दिया गया है।अगर आप इस मार्गदर्शन का पालन करेंगे तो आप भौतिक विज्ञान की तैयारी आराम से कर पाएंगे।

भौतिक विज्ञान की तैयारी के लिए हम निम्न बिंदुओं पर ध्यान देना होगा:-

A) भौतिक विज्ञान में नौकरी की परीक्षाओं में किस तरह के प्रश्न पूछे जाते हैं?

B) भौतिक विज्ञान के अधिकतर न्यूमेरिकल/सामान्य ज्ञान के प्रश्न कहां/किस अध्याय से बनाए जाते हैं?


A) भौतिक विज्ञान में नौकरी की परीक्षाओं में किस तरह के प्रश्न पूछे जाते हैं?

नौकरी के परीक्षाओं में भौतिक विज्ञान से सामान्य ज्ञान और न्यूमेरिकल दोनों तरह का प्रश्न पूछा जाता है।
भौतिक सामान्य ज्ञान की तैयारी के लिए  निम्न वर्ग की तैयारी जरुर करना चाहिए:-

1) SI मात्रक 

2) विज्ञान के महत्वपूर्ण मान

3) विमीय सूत्र

4) नियम और सिद्धांत

5) नौकरी परीक्षाओं में सबसे अधिक प्रश्नों को सेट किए जाने वाले अध्याय।

SI मात्रक MCQs, विज्ञान के महत्वपूर्ण मान और     विमीय सूत्र से संबंधित प्रश्न और हल को यहां देेख सकते हैं।


नौकरी की परीक्षाओं में सबसे hot अध्याय निम्न है जिससे सामान्य भौतिक विज्ञान के GK प्रश्नों को सेट किया जाता है:-

1) प्रकाश का परावर्तन और अपवर्तन

2) विधुत धारा

3) गति के नियम

4) कार्य और उर्जा

5) ध्वनि और तरंग

6) गुरुत्वाकर्षण

इन अध्याय के top GK प्रश्नों को आप यहां देख सकते हैं:-

  भौतिक GK प्रश्नोत्तरी


भौतिक विज्ञान के न्यूमेरिकल प्रदर्शनों की तैयारी कैसे करें?

किसी भी प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए भौतिक के न्यूमेरिकल बहुत ही महत्वपूर्ण है। यहां पर हम उन अध्यायों को देखेंगे जिससे भौतिक विज्ञान के न्यूमेरिकल प्रश्नों को सबसे अधिक सेट किया जाता है।

भौतिक न्यूमेरिकल हेतु hot अध्याय:-

A) कार्य और उर्जा

B) उष्मा

C) विधुत धारा

D) गति के नियम/समीकरण

E) प्रकाश का परावर्तन और अपवर्तन

F) गुरुत्वाकर्षण

इन सभी अध्याय के न्यूमेरिकल को आप यहां देख सकते हैं:-

   भौतिक विज्ञान न्यूमेरिकल


भौतिक न्यूमेरिकल की तैयारी के लिए कुछ महत्वपूर्ण topics:-

A) कार्य और उर्जा से संबंधित न्यूमेरिकल

B) गति के समीकरण से संबंधित न्यूमेरिकल

C) ध्वनि:- आवर्तकाल और आवृत्ति से संबंधित प्रश्न

D) लेंस की क्षमता और फोकस दूरी, वक्रता त्रिज्या से संबंधित न्यूमेरिकल

E) गतिज ऊर्जा ,स्थितिज उर्जा और बल से संबंधित न्यूमेरिकल

F) उष्मा से संबंधित न्यूमेरिकल

G) धारा और प्रतिरोध से संबंधित न्यूमेरिकल

I) गुरुत्वाकर्षण :- पृथ्वी और चंद्रमा पर वस्तु का भार में संबंध

सामान्यतः नौकरी के परीक्षाओं में न्यूमेरिकल के प्रश्न इसी टॉपिक से प्रश्न सेट किए जाते हैं।


भौतिक विज्ञान की तैयारी के लिए निम्न पर भी खास ध्यान दें:-

1) तापमान परिवर्तन:- तापमान का मान को सेल्सियस से केल्विन या फारेनहाइट में बदलना आदि। परम शून्य तापमान,क्यूरी तापमान,क्वथनांक

2) गति के तीन नियम और संवेग संरक्षण का नियम:- यहां से भी प्रश्न हमेशा बनते हैं। राकेट से संबंधित प्रश्न संवेग संरक्षण नियम से जुड़े होते हैं।

3) लेंस की क्षमता

4) प्रकाशिक घटना जैसे आकाश का नीला रंग, इन्द्रधनुष,वर्ण-विक्षेपण, आदि।

आशा है आपके लिए ये छोटे से टिप्स बहुत ही मददगार साबित होंगे। हम आपके सफल भविष्य की कामना करते हैं।





 

टिप्पणियाँ

लोकप्रिय पोस्ट