हो जनजाति से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
1) हो जनजाति के अनुसार इस संसार में सर्वशक्तिमान कौन है?:-
A) देशाउली बोंगा
B) मरांगबुरु
C) सिंहबोंगा
D) धर्मेश
Ans:- C) सिंहबोंगा
2) निम्नलिखित में से किस राज्य में सबसे अधिक हो जनजाति पाए जाते हैं?:-
A) झारखंड
B) उडीसा
C) पश्चिम बंगाल
D) छत्तीसगढ़
Ans:- A) झारखंड
3) हो जनजाति चावल से बने यीस्ट से चावल के भात का किण्वन कर एक विशेष प्रकार का पेय बनाते हैं और यह पेय अपने देवताओं को अर्पित करते हैं। हो लोग इसे क्या कहते हैं?:-
A) मांडी
B) डियांग
C) उतु
D) पोरसादी
Ans:- B) डियांग (नोट :- हिंदी में इसे हांडिया और अंग्रेजी में rice beer कहते हैं।)
4) हो जनजाति के लोगों में अधिकतर शादी होते हैं?:-
A) प्रेम विवाह द्वारा।
B) राक्षस विवाह द्वारा।
C) क्रय विक्रय विवाह द्वारा।
D) इनमें से कोई नहीं।
Ans:- A) प्रेम विवाह
5) झारखंड के किस जिले में सबसे अधिक हो जनजाति पाए जाते हैं?:-
A) सिंहभूम
B) बोकारो
C) रांची
D) धनबाद
Ans:- A) सिंहभूम
6) हो जनजाति के अनुसार इस संसार की सर्वोच्च शक्ति सिंहबोंगा का निवास स्थान कहां है?:-
A) साल वृक्ष
B) हिमालय पर्वत
C) स्वर्ग(आकाश)
D) समुद्र
Ans:- C) स्वर्ग (आकाश)
7) हो जनजाति के धार्मिक पूजा स्थल को क्या कहा जाता है?:-
A) सरना स्थल
B) जाहेर
C) देशाउली
D) (B) और (C)
Ans:- D) (B) और (C)
8) जनसंख्या की दृष्टि से झारखंड में हो जनजाति का कौन सा स्थान है?:-
A) चौथा
B) प्रथम
C) तृतीय
D) द्वितीय
Ans:- A) चौथा
9) हो जनजाति किस भाषा को बोलते हैं?:-
A) खोरठा भाषा
B) हिंदी
C) मुंडारी भाषा
D) हो भाषा
Ans:- D) हो भाषा
10) निम्नलिखित में से कौन से भाषा सामूह लगभग एक जैसा है?:-
A) हो, मुंडारी, खोरठा
B) खोरठा, संथाली, मुंडारी
C) संथाली,हो, मुंडारी
D) मुंडारी, खोरठा, नागपुरी
Ans:- C) संथाली, हो, मुंडारी
11) हो जनजाति के लोग अपने को किस सर्वप्रथम आदिमानव के वंशज मानते हैं?:-
A) आदम और हव्वा
B) लुकु बुढ़ी और लुकु हड़म
C) लुगु बूढ़ी और लुगु हड़म
D) शिव और पार्वती
Ans :- B) लुकु बुढ़ी और लुकु हड़म
12) हो जनजाति में धार्मिक पूजा संपन्न करने वाले प्रधान पुजारी को क्या कहा जाता है?:-
A) पाहन
B) माझी
C) देवां
D) दिऊरी
Ans:- D) दिऊरी
13) हो जनजाति में जादू-टोना या काला जादू की पूजा को संपन्न करने वाले पुजारी को क्या कहा जाता है?:-
A) देवां
B) दिऊरी
C) पाहन
D) पुजारी
Ans:- A) देवां
14) हो जनजाति में परिवार किस तरह के होते हैं?:-
A) मातृसत्तात्मक
B) पितृसत्तात्मक
C) मातृसत्तात्मक और पितृसत्तात्मक दोनों।
D) इनमें से कोई।
Ans:- B) पितृसत्तात्मक
15) हो जनजाति के लोग नदियों में निवास करने वाले जल परियों को किस नाम से जानते है?:-
A) जल परी
B) नदी रानी
C) नागे एरा
D) पाउंड़ी बोंगा
Ans:- D) पाउंड़ी बोंगा
16) हो जनजाति के लोग छोटे जलाशयों और तालाबों में रहने वाले बर्षा के देवी-देवताओं को किस नाम से जानते हैं?:-
A) ग्राम देवता
B) गोट बोंगा
C) नागे एरा
D) बड़म बोंगा
Ans:- C) नागे एरा
17) हो जनजाति में किस वृक्ष को पवित्र माना जाता है?:-
A) पीपल
B) बरगद
C) साल
D) आम
Ans:- C) साल
18) हो जनजाति के लोग जादू-टोना (देवां प्रथा) के अंतर्गत किन हिन्दू देवी-देवताओं की पूजा अधिकतर करते हैं?:-
A) शिव,काली,मानसा
B) इन्द्र, कृष्ण,राम
C) शिव,राम, कृष्ण
D) हानुमान, विष्णु,ब्राह्मा
Ans:- A) शिव, काली, मानसा
19) हो जनजाति के लोग अपने पूर्वजों की आत्माओं को जिस कमरा में पूजा अर्चना करते हैं,उस कमरा को क्या कहा जाता है?:-
A) रूम
B) आदिङ
C) गिति ओड़ा
D) बोंगा ओड़ा
Ans:- B) आदिङ
20) हो जनजाति के लोग मुख्य रूप से किस फसल की खेती करते हैं?:-
A) गेहूं
B) मकई
C) ईख
D) धान
Ans:- D) धान
21) हो जनजाति का सबसे बड़ा पर्व कौन सा है?:-
A) मागे पर्व
B) बाह पर्व
C) सरहुल
D) कर्मा पर्व
Ans:- A) मागे पर्व
22) हो जनजाति में पाले हुए पशुओं में रोग उत्पन्न करने वाले भूत बड़म माना जाता है। हो जनजाति के लोग इसको सामूहिक तौर पर साल में एक या दो बार गांव से बाहर भागाते हैं। इस बड़म नामक भूत को हो लोग किस पेड़ की डाली को फेंककर भागाते हैं?:-
A) साल
B) बेर
C) मुनगा
D) शीशम
Ans:- C) मुनगा
23) हो जनजाति में गांव का मुख्य कौन होते हैं?:-
A) दिऊरी
B) मुण्डा
C) मानकी
D) डाकुआ
Ans:- B) मुण्डा
24) हो जनजाति के शासन व्यवस्था में झगड़ा और जमीन विवादों से जुड़े समस्याओं को हल करने का अधिकार किसे प्राप्त है?:-
A) मुण्डा
B) मानकी
C) डाकुआ
D) (A) और (B)
Ans:- D) (A) और (B)
25) हो जनजाति में दहेज प्रथा है:-
A) हां
B) नहीं
Ans:- B) नहीं
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
यहां पर आपका राय/प्रतिक्रिया दे।