12th क्लास नाभिकीय ऊर्जा MCQS प्रश्नोत्तर। विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी के लिए।

 1) निम्नलिखित में से कौन द्रव्यमान संख्या A को दर्शाने वाला सही व्यंजक है? (N = न्यूट्रानों की संख्या, Z = परमाणु संख्या):-

A) A = Z + N

B) A = Z - N

C) A = Z × N

D) A = Z² - N

Ans:- A) A = Z + N


2) 1 परमाणु द्रव्यमान इकाई का मान किसके बराबर होते हैं?:-

A) (1/12) × ऑक्सीजन परमाणु का द्रव्यमान

B) (1/12) × ₆C¹² परमाणु का द्रव्यमान

C) (1/12) × नाइट्रोजन परमाणु का द्रव्यमान

D) (1/12) × ₂He⁴ परमाणु का द्रव्यमान

Ans:- B) (1/12) × ₆C¹² परमाणु का द्रव्यमान


3) आइंस्टाइन के सिद्धांत E = mc² में, c का मान कितना होता है?:-

A) 2 × 10⁸ m/s

B) 332 m/s

C) 3 × 10⁸ m/s

D) 776 ×10⁴ m/s

Ans:- C) 3 × 10⁸ m/s


4) 1U द्रव्यमान को उर्जा में बदलने पर हमें कुल कितना उर्जा प्राप्त होंगे?:-

A) 1000 MeV

B) 746 MeV

C) 540 MeV

D) 931 MeV

Ans:- D) 931 MeV


5) Δm द्रव्यमान के क्षय से हमें कुल कितना उर्जा प्राप्त होंगे?:-

A) Δm × 931 MeV

B) Δm² × 931 MeV

C) Δm³ × 931 MeV

D) इनमें से कोई नहीं।

Ans:- A) Δm × 931 MeV


6) 1U द्रव्यमान कितने kg के बराबर होते हैं?:-

A) 1.95 × 10⁻²⁷ kg

B) 2.67 × 10⁻³¹ kg

C) 1.66 × 10⁻²⁷ kg

D) 1.67 × 10⁻²⁸ kg

Ans:- C) 1.66 × 10⁻²⁷ kg


7) 1 इलेक्ट्रान का द्रव्यमान 1U से:-

A) के बराबर होता है।

B) कम होता है।

C) अधिक होता है।

D) अलग अलग तत्त्वों का इलेक्ट्रान के अनुसार कम या अधिक हो सकता है।

Ans:- B) कम होता है।


8) 1 प्रोटॉन का द्रव्यमान कितना होता है?:-

A) 3.1 × 10⁻³¹ kg

B) 1.67 × 10⁻²⁸ kg

C) 1.67 × 10⁻³¹ kg

D) 1.67 × 10⁻²⁷ kg

Ans:- D) 1.67 × 10⁻²⁷ kg


9) 1 इलेक्ट्रान पर कुल कितना आवेश होते हैं?:-

A) 1.602 × 10⁻¹⁹ कूला‌‌म

B) 1.67 × 10⁻²⁷ कूलाम

C) 1.67 × 10⁻³¹ कूलाम

D) 1.602 × 10⁻²⁸ कूलाम

Ans:- A) 1.602 × 10⁻¹⁹ कूलाम


10) किसी परमाणु का द्रव्यमान मुख्यत: किन दो मौलिक कण पर  निर्भर है?:-

A) प्रोटान और इलेक्ट्रान

B) न्यूट्रान और इलेक्ट्रान

C) न्यूट्रान और प्रोटान

D) इनमें से कोई नहीं।

Ans:- C) न्यूट्रान और प्रोटान


11) नाइट्रोजन का परमाणु संख्या 7 है। नाइट्रोजन के एक नाभिक पर कुल कितने कूलाम आवेश होंगे?:-

A) 1.67 × 10⁻²⁷ × 7 कूलाम

B) 1.602 × 10⁻¹⁹ × 7 कूलाम

C) 7 × 10⁻¹⁹ कूलाम

D) 1.602 × 10⁻¹⁸ × 7 कूलाम

Ans:- B) 1.602 × 10⁻¹⁹ ×7 कूलाम


12) परमाणु त्रिज्या को सामान्यतः किस इकाई में मापा जाता है?:-

A) फर्मी

B) मिमी

C) सेमी

D) मी

Ans:- A) फर्मी


13) किसी नाभिक का त्रिज्या r का मान होता है:-

A) r = R₀A²

B) r = R₀√A

C) r = R₀A

D) r = R₀A³

Ans:- C) R₀A


14) 1फर्मी में कितने मीटर होते हैं?:-

A) 10⁻¹⁰ m

B) 10⁻⁹ m

C) 10⁻⁸ m

D) 10⁻¹⁵ m

Ans:- D) 10⁻¹⁵ m


15) द्रव्यमान क्षय (mass defect) क्या होता है?:-

A) प्रोटानों का कुल द्रव्यमान क्षय

B) नाभिक के सभी कणों के द्रव्यमानों का कुल योग - नाभिक का द्रव्यमान

C) न्यूट्रानों के द्रव्यमान का क्षय

D) नाभिक के सभी कणों के द्रव्यमानों का कुल योग + नाभिक का द्रव्यमान

Ans:- B) नाभिक के सभी कणों के द्रव्यमानों का कुल योग - नाभिक का द्रव्यमान


16) नाभिक के संबंध में आबंध उर्जा (binding energy) क्या होता है?:-

A) नाभिक का कुल उर्जा जो इलेक्ट्रानों को बांधे रखने के लिए जरूरी होता है।

B) उर्जा की वह मात्रा जो परमाणु से इलेक्ट्रानों को बाहर निकाल सके।

C) नाभिक को उसके कणों में विघटित करने के लिए आवश्यक कुल उर्जा।

D) नाभिक से न्यूट्रानों को बाहर निकालने के लिए आवश्यक उर्जा की मात्रा।

Ans:- C) नाभिक को उसके कणों में विघटित करने के लिए आवश्यक कुल उर्जा।


17) निम्नलिखित में से कौन आबंध उर्जा (binding energy) को दर्शाता है?:-

A) Δm/C ²

B) Δm + C²

C) Δm.C²

D) C²/Δm

Ans:- C) Δm.C²


18) यदि ZHA नाभिक का द्रव्यमान M है तो निम्नलिखित में  से कौन द्रव्यमान क्षय को दर्शाता है?

A) Δm = [ Zmₚ + (A - Z)mₙ - M ]

B) Δm = [ Zmₚ - (A - Z) mₙ - M ]

C) Δm = [ Zmₚ + (A + Z) mₙ - M ]

D) Δm = [ Zmₚ + (A - Z)mₙ + M ]

Ans:- A) Δm = [ Zmₚ + (A - Z)mₙ - M ]


19) न्यूट्रान को संकेतक रूप में किस तरह दिखाया जाता है?:-

A) ₀n²

B) 2n²

C) ₀n¹

D) ₀n⁰

Ans:- C) ₀n¹


20) निम्नलिखित में से कौन सा प्रोटोन का सूत्र है?:-

A) ₀H¹

B) ₁H¹

C) ₁H²

D) ₁H³

Ans:- B) ₁H¹


21) निम्नलिखित में से किस किरण पर कोई आवेश नहीं होते हैं?:-

A) 𝛄-किरन

B) ⍺-किरन

C) β-किरन

D) इनमें से कोई नहीं।

Ans:- A) 𝛄-किरन


22) निम्नलिखित में से किस किरण के पास सबसे अधिक वेधन क्षमता है?:-

A) 𝛄-किरन

B) ⍺-किरन

C) β-किरन

D) सबका वेधन क्षमता बराबर है।

Ans:- A) 𝛄-किरन


23) निम्नलिखित में से कौन सा किरण विधुत और चुंबकीय क्षेत्र में विक्षेपित नहीं होते हैं?:-

A) 𝛄-किरण

B) ⍺-किरण

C) β-किरण

D) तीनों ही विक्षेपित नहीं होते हैं।

Ans:- A) 𝛄-किरण


24) निम्नलिखित में से किस किरण के पास सबसे अधिक आयनकारी शक्ति (ionising power) होते हैं?:-

 A) 𝛄-किरण

B) ⍺-किरण

C) β-किरण

D) अवरक्त विकिरण

Ans:- B) ɑ-किरण


25) निम्नलिखित में से किस किरण का द्रव्यमान शून्य है?:-

A) 𝛄-किरण

B) ⍺-किरण

C) β-किरण

D) इनमें से कोई नहीं।

Ans:- A) 𝛄-किरण


26) निम्नलिखित में से किस किरण का वेग प्रकाश का वेग के बराबर होते हैं?:-

A) 𝛄-किरण

B) ⍺-किरण

C) β-किरण

D) इनमें से कोई नहीं।

Ans:- A) 𝛄-किरण


27) प्रकृति में कुछ पदार्थ विशेष प्रकार के विकिरणों को छोड़ते हुए लगातार स्वत: क्षय होते रहते हैं। इस घटना को कहा जाता है:-

A) नाभिकीय संलयन

B) नाभिकीय विखंडन

C) कार्बन उत्सर्जन

D) रेडियोसक्रियता

Ans:- D) रेडियोसक्रियता


28) रेडियोसक्रियता का खोज किसने किया था?:-

A) रादरफोर्ड

B) बैकरल

C) चैडविक

D) क्यूरी

Ans:- B) बैकरल


29) किसी रेडियोसक्रियता घटना में t समय के बाद बचे परमाणुओं की संख्या होंगे:-

A) N = N₀et

B) N = N₀λet

C) N = N₀e⁻λt

D) N = N₀eλt

Ans:- C) N = N₀e⁻λt


30) आर्ध-आयु (half life) क्या होता है?:-

A) रेडियो सक्रिय पदार्थ के पूर्ण विघटन में लगे समय का आधा।

B) रेडियो सक्रिय पदार्थ के आधे परमाणुओं के विघटन में लगे समय।

C) रेडियो सक्रिय पदार्थ के औसत आयु का आधा।

D) रेडियो सक्रिय पदार्थ के औसत आयु का दुगुना।

Ans:- B) रेडियो सक्रिय पदार्थ के आधे परमाणुओं के विघटन में लगे समय।


31) आर्ध आयु (half life) का मान होता है:-

A) T = λ × 0.693

B) T = λ/0.693

C) T = λ - 0.693

D) T = 0.693/λ

Ans:- D) T = 0.693/λ


32) रेडियो सक्रिय पदार्थ के  आर्ध आयु और औसत आयु में क्या संबंध है?:-

A) आर्ध आयु = λ × औसत आयु

B) आर्ध आयु = 0.693/औसत आयु

C) आर्ध आयु = 0.693 × औसत आयु

D) आर्ध आयु = औसत आयु/0.693

Ans:- C) आर्ध आयु = 0.693 × औसत आयु


33) रेडियोसक्रियता को किस इकाई में मापा जाता है?:-

A) क्यूरी

B) फर्मी

C) एंगस्ट्रोम

D) बैकरल

Ans:- A) क्यूरी


34) नाभिकीय रिएक्टर में मंदक के रूप में किसका उपयोग किया जाता है?:-

A) कैडमियम

B) कार्बन

C) साधारण जल

D) भारी जल

Ans:- D) भारी जल


35) निम्नलिखित में से कौन भारी जल का सूत्र है?:-

A) H₂O

B) 2H₂O

C) D₂O

D) D₃O

Ans:- C) D₂O


36) पहला हाइड्रोजन बम का विस्फोट 1952 में किस देश में किया गया था?:-

A) रूस

B) फ्रांस

C) जर्मनी

D) संयुक्त राज्य अमेरिका

Ans:- D) संयुक्त राज्य अमेरिका


37) हाइड्रोजन बम किस सिद्धांत पर आधारित है?:-

A) नाभिकीय विखंडन

B) नाभिकीय संलयन

C) रेडियोसक्रियता

D) रासायनिक अभिक्रिया

Ans:- B) नाभिकीय संलयन


38) अल्फा कण का वेधन क्षमता बीटा कण से:-

A) कम होता है।

B) अधिक होता है।

C) के बराबर होता है।

D) बहुत अधिक होते हैं।

Ans:- A) कम होता है।


39) अल्फा,प्रोटोन और न्यूट्रान में सबसे हल्का कौन सा है?:-

A) अल्फा

B) प्रोटोन

C) न्यूट्रान

D) सबका द्रव्यमान बराबर है।

Ans:- B) प्रोटोन


40) ₈O¹⁶ नाभिक को ड्यूट्रोन से टकराया जाता है। इस प्रक्रिया में अल्फा कण का उत्सर्जन होता है। इस प्रक्रिया में बनने वाले नाभिक होंगे?:-

A) ₇N¹³

B) ₅B¹⁰

C) ₇N¹⁴

D) ₆C¹²

Ans:- C) ₇N¹⁴


41) निम्नलिखित में से कौन सा रेडियोएक्टिव पदार्थ का उपयोग जीवाश्म पदार्थों की आयु ज्ञात करने में उपयोग किया जाता है?:-

A) ₆C¹²

B) ₆C¹⁴

C) रेडियोएक्टिव नाइट्रोजन

D) रेडियोएक्टिव आक्सीजन

Ans:- B) ₆C¹⁴


42) निम्नलिखित में से कौन विधुत क्षेत्र में विक्षेपित होते हैं?:-

A) पराबैंगनी विकिरण

B) गामा किरण

C) एक्स किरण

D) कैथोड किरण

Ans:- D) कै‌थोड किरण


43) निम्नलिखित में से कौन अविभाज्य है?:-

A) परमाणु

B) नाभिक

C) प्रोटोन

D) फोटोन

Ans:- D) फोटोन


44) चुंबकीय क्षेत्र निम्नलिखित में से किसकी उपस्थित का पता लगाने के लिए उपयोग किया जा सकता है?:-

A) अल्फा और गामा किरण

B) अल्फा, गामा और बीटा किरण

C) अल्फा और बीटा किरण

D) बीटा और गामा किरण

Ans:- C) अल्फा और बीटा किरण


45) रेडियोसक्रियता के दौरान उत्पन्न बीटा किरण किसके बने होते हैं?:-

A) इलेक्ट्रान

B) पोजीट्रोन

C) फोटोन

D) प्रोटोन

Ans:- A) इलेक्ट्रान


46) रेडियो सक्रिय पदार्थ का औसत आयु:-

A) आर्ध आयु से कम होते हैं।

B) आर्ध आयु से अधिक होते हैं।

C) आर्ध आयु के बराबर होते हैं।

D) ⅓ × आर्ध आयु होते हैं।

Ans:- B) आर्ध आयु से अधिक होते हैं।




टिप्पणियाँ

लोकप्रिय पोस्ट