विधुत आवेश (Electric charge) और विधुत क्षेत्र (electric field ) वस्तुनिष्ठ (MCQs)
1) जब हम अपने बालों को कंघी करते हैं तो बलों में किस तरह का आवेश पैदा होते हैं?:-
A) धनात्मक आवेश
B) ऋणात्मक आवेश
C) धनात्मक और ऋणात्मक दोनों आवेश पैदा होते हैं।
D) कोई आवेश पैदा नहीं होते हैं।
Ans:- A) धनात्मक
2) ₉₂U²³⁸ यूरेनियम का रेडियो क्षय प्रक्रम में अल्फा कण ₂He⁴ को छोड़ा जाता है। इस प्रक्रिया में नए पदार्थ थोरियम का निर्माण होता है। थोरियम नाभिक में प्रोटानों की कुल संख्या कितना होंगे?:-
A) 92
B) 94
C) 90
D) 91
Ans:- C) 90
3) यदि कोई पदार्थ घर्षण के कारण धनावेशित हो गया है तो वह पदार्थ:-
A) कुछ इलेक्ट्रानों को प्राप्त किया।
B) कुछ प्रोटानों को खो दिया।
C) कुछ प्रोटानों को प्राप्त कर लिया।
D) कुछ इलेक्ट्रानों को खो दिया।
Ans:- D) कुछ इलेक्ट्रानों को खो दिया।
4) 4πε₀ का मान निम्नलिखित में से कौन सा है?:-
A) ½
B) 1
C) 1/(9×10⁹)
D) 9×10⁹
Ans:- C) 1/(9×10⁹)
5) आवेश का मौलिक क्वांटम(fundamental quantum of charge) का मान कितना होता है:-
A) 1.59×10⁻¹⁹ C
B) 2.59×10⁻¹⁹ C
C) 1.16×10⁻¹⁹ C
D) 1.62×10⁻¹⁸ C
Ans:- A) 1.59×10⁻¹⁹ C
6) ऋणात्मक और धनात्मक मौलिक आवेश का मान:-
A) ऋणात्मक मौलिक आवेश का मान अपेक्षाकृत अधिक होते हैं।
B) धनात्मक मौलिक आवेश का मान अपेक्षाकृत अधिक होते हैं।
C) बराबर होते हैं।
D) शून्य होते हैं।
Ans:- C) बराबर होते हैं।
7) यदि दो आवेश q₁ और q₂ के बीच की दूरी r है तो कूलॉम के नियम के अनुसार:-
A) F ∝ (q₁q₂/r)
B) F ∝ (q₁q₂/r²)
C) F ∝ (q₁q₂/r³)
D) F ∝ (rq₁/q₂)
Ans:- B) F ∝ (q₁q₂/r²)
8) यदि वायु को दूसरे माध्यम से प्रतिस्थापित किया जाता है तो दो आवेशों के बीच लगने वाला बल :-
A) घट जाएगा।
B) बढ़ जाएगा।
C) माध्यम के अनुसार घट या बढ़ सकता है।
D) अपरिवर्तित रहेगा।
Ans:- C) माध्यम के अनुसार घट या बढ़ सकता है।
9) दो आवेशों के बीच लगने वाला बल F = μ(q₁q₂)/r² है। C.G.S इकाई में μ का मान निम्न होंगे:-
A) μ = 1/(4πε₀εᵣ)
B) μ = 1/K
C) μ = 1/K²
D) μ = K²
Ans:- B) μ= 1/K
10) प्रश्न संख्या (9) में μ का मान SI इकाई में क्या होंगे?:-
A) K²
B) 1/K
C) 1/K²
D) 1/(4πɛ₀ɛᵣ)
Ans:- D) 1/(4πε₀εᵣ)
11) निर्वात के लिए, डाइलेक्ट्रिक स्थिरांक(dielectric constant) का मान कितना होता है?:-
A) 1
B) 2
C) 0
D) ∞
Ans:- A) 1
12) जब दो आवेश q₁(धनात्मक) और -q₂(ऋणात्मक) को एक दूसरे के समीप रखा गया है:-
A) क्षेत्र रेखाएं नहीं बनेंगे।
B) क्षेत्र रेखाएं ऋणावेश से शुरू होंगे।
C) क्षेत्र रेखाएं धनावेश से शुरू होंगे।
D) क्षेत्र रेखाएं सिर्फ ऋणावेश पर बनेंगे।
Ans:- C) क्षेत्र रेखाएं धनावेश से शुरू होंगे।
13) एक समान विधुत क्षेत्र में क्षेत्र रेखाएं:-
A) एक दूसरे को काटते हैं।
B) एक दूसरे के समांतर होते हैं।
C) नहीं होते हैं।
D) इनमें से कोई नहीं।
Ans:- B) एक दूसरे के समांतर होते हैं।
14) एक इकाई आवेश से कुल कितने क्षेत्र रेखाएं निकालते हैं?:-
A) लगभग 100 क्षेत्र रेखाएं।
B) अनगिनत क्षेत्र रेखाएं।
C) 4 क्षेत्र रेखाएं।
D) 4π क्षेत्र रेखाएं।
Ans:- D) 4π क्षेत्र रेखाएं।
15) किसी खोखला आवेश चालक गोला(hollow charged conducting sphere) के अंदर वैधुत क्षेत्र का मान कितना होता है?:-
A) 1
B) 0
C) q/(4πε₀r)
D) ∞
Ans:- B) 0
16) किसी सतह पर सतही आवेश घनत्व(surface charge density) σ है तो उस सतह के निकट का वैधुत क्षेत्र (electric field) होंगे:-
A) ε₀/σ
B) σ/2ε₀
C) 2σ/ε₀
D) σ/ε₀
Ans:- D) σ/ε₀
17) विधुत द्विध्रुव(electric dipole) के संदर्भ में अक्षीय रेखा(axial line) क्या होता है?:-
A) विधुत द्विध्रुव के क्षेत्र रेखाओं को दर्शाने वाली रेखा।
B) दोनों आवेश को जोड़ने वाली रेखा के लंबवत रेखा।
C) दोनों आवेश को जोड़ने वाली रेखा जो द्विध्रुव के केन्द्र से होकर गुजरता है।
D) इनमें से कोई नहीं।
Ans:- C) दोनों आवेश को जोड़ने वाली रेखा जो द्विध्रुव के केन्द्र से होकर गुजरता है।
18) विधुत द्विध्रुव(electric dipole) के संदर्भ में इक्वॉटोरियल रेखा(equatorial line) क्या होता है?:-
A) दोनों आवेशों को जोड़ने वाली रेखा।
B) विधुत द्विध्रुव के केन्द्र से गुजारने वाली रेखा जो अक्षीय रेखा के लंबवत होती है।
C) आवेशों के केन्द्र से गुजारने वाली रेखा जो अक्षीय रेखा के लंबवत होती है।
D) इनमें से कोई नहीं।
Ans:- B) विधुत द्विध्रुव के केन्द्र से गुजारने वाली रेखा जो अक्षीय रेखा के लंबवत होती है।
19) निम्नलिखित में से सही मिलन कौन सा है?:-
A) आवेश - वैधुत क्षेत्र
B) द्रव्यमान - गुरुत्वाकर्षण क्षेत्र
C) चुंबकीय ध्रुव - चुंबकीय क्षेत्र
D) तीनों सही है।
Ans:- D) तीनों सही है।
20) निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?:-
A) एक-समान वैधुत क्षेत्र पर इलेक्ट्रिक डाइपोल सिर्फ टॉर्क(torque) का अनुभव करता है।
B) एक-समान वैधुत क्षेत्र पर इलेक्ट्रिक डाइपोल सिर्फ बल का अनुभव करता है।
C) एक-समान वैधुत क्षेत्र पर इलेक्ट्रिक डाइपोल बल और टॉर्क दोनों का अनुभव करता है।
D) (A) और (B) दोनों सही है।
Ans:- A) एक-समान वैधुत क्षेत्र पर इलेक्ट्रिक डाइपोल सिर्फ टॉर्क(torque) का अनुभव करता है।
21) निम्नलिखित में से किस स्थिति में बल का अनुभव किया जा सकता है?:-
A) जब दो आवेशों को एक दूसरे के निकट रखते हैं।
B) जब एक आवेश के सामने चुंबकीय ध्रुव को रखा जाता है।
C) (A) और (B) दोनों स्थिति में बल का अनुभव किया जा सकता है।
D) सिर्फ स्थिति (B) में बल का अनुभव किया जा सकता है।
Ans:- A) जब दो आवेशों को एक दूसरे के निकट रखते हैं।
22) विधुत फ्लक्स( electric flux) क्या होता है?:-
A) किसी तार पर प्रवाहित कुल विधुत धारा की मात्रा।
B) किसी आवेश द्वारा उत्पन्न कुल क्षेत्र रेखाओं की संख्या।
C) किसी सतही क्षेत्रफल पर कुल क्षेत्र रेखाओं की मात्रा।
D) किसी आवेश द्वारा प्रति सेकंड उत्पन्न विधुत क्षेत्र।
Ans:- C) किसी सतही क्षेत्रफल पर कुल क्षेत्र रेखाओं की संख्या।
23) निम्नलिखित में से किस स्थिति में वैधुत फ्लक्स अधिकतम होंगे?:-
A) यदि सतही क्षेत्रफल को उर्ध्वाधर क्षेत्र रेखाओं के साथ समांतर रखा जाए।
B) यदि सतही क्षेत्रफल को विधुत क्षेत्र रेखाओं पर तिरछा रखा जाए।
C) यदि सतही क्षेत्रफल को विधुत क्षेत्र रेखाओं के समांतर रखा जाए।
D) यदि सतही क्षेत्रफल को विधुत क्षेत्र रेखाओं के लंबवत रखा जाए।
Ans:- D) यदि सतही क्षेत्रफल को विधुत क्षेत्र रेखाओं के लंबवत रखा जाए।
24) किसी A क्षेत्रफल से गुजारने वाले विधुत फ्लक्स(electric flux) को निम्न तारीखें से दर्शाया जाता है?:-
A) Φ = V︦.A︦
B) Φ = V︦ ×A︦
C) Φ = A︦ × V︦
D) Φ = A︦.V︦
Ans:- A) Φ = V︦.A︦
25) किसी गोला के केन्द्र पर आवेश q रखा गया है। गॉस के नियम(Gauss's theorem) के अनुसार बंद गोले के कुल वैधुत फ्लक्स होंगे:-
A) ε₀q
B) q²/ε₀
C) (1/ε₀)×q
D) ε₀/q
Ans:- C) (1/ε₀)×q
26) निम्नलिखित में से कौन आवेश q के कारण उत्पन्न विधुत क्षेत्र(electric field) को दर्शाता है?:-
A) E = (1/4πε₀)×(q/r)
B) E = (1/4πε₀) ×(q²/r²)
C) E = (1/4πε₀)×(q/r²)
D) इनमें से कोई नहीं।
Ans:- C) E = (1/4πε₀)×(q/r²)
27) यदि विधुत क्षेत्र रेखाएं किसी सतह को छोड़ता है तो:-
A) कोई विधुत फ्लक्स उत्पन्न नहीं होता है।
B) धनात्मक और ऋणात्मक दोनों तरह का विधुत फ्लक्स उत्पन्न होता है।
C) ऋणात्मक विधुत फ्लक्स उत्पन्न होता है।
D) धनात्मक विधुत फ्लक्स उत्पन्न होता है।
Ans:- D) धनात्मक विधुत फ्लक्स उत्पन्न होता है।
28) यदि विधुत क्षेत्र रेखाएं किसी सतह पर प्रवेश करता है तो:-
A) धनात्मक विधुत फ्लक्स उत्पन्न होता है।
B) ऋणात्मक विधुत फ्लक्स उत्पन्न होता है।
C) धनात्मक और ऋणात्मक दोनों तरह का विधुत फ्लक्स उत्पन्न होता है।
D) कोई विधुत फ्लक्स उत्पन्न नहीं होता है।
Ans:- B) ऋणात्मक विधुत फ्लक्स उत्पन्न होता है।
29) यदि वैधुत क्षेत्र रेखाएं किसी सतह के समांतर है तो सतह पर वैधुत फ्लक्स :-
A) अधिकतम होंगे।
B) ऋणात्मक होंगे।
C) धनात्मक होंगे।
D) शून्य होंगे।
Ans:- D) शून्य होंगे।
30) किसी अनंत कुचालक समतल चादर(infinite non-conducting flat sheet) द्वारा किसी बिंदु पर उत्पन्न वैधुत क्षेत्र तीव्रता का मान होंगे:-
A) E = 2σ/ε₀
B) E = σ/ε₀
C) E = σ/2ε₀
D) E = 3σ/ε₀
Ans:- C) E = σ/2ε₀
31) किसी अनंत चालक समतल चादर(infinite conducting flat sheet) द्वारा उत्पन्न वैधुत क्षेत्र तीव्रता है:-
A) E = σε₀/2
B) E = σε₀
C) E = σ/2ε₀
D) E = σ/ε₀
Ans:- D) E = σ/ε₀
32) सतही आवेश घनत्व(surface charge density) क्या होता है?:-
A) सतह पर कुल आवेश।
B) प्रति इकाई क्षेत्रफल पर आवेश।
C) प्रति इकाई आयतन पर आवेश।
D) इनमें से कोई नहीं।
Ans:- B) प्रति इकाई क्षेत्रफल पर आवेश।
33) एक समान विधुत क्षेत्र E︦ पर वैधुत द्विध्रुव (electric dipole) को रखा गया है; जिसका आघूर्ण(moment) P︦ है । इस पर कार्यरत टॉर्क(torque) होंगे:-
A) 𝛕 = P︦ × E︦
B) 𝛕 = P︦.E︦
C) 𝛕 = P︦ + E︦
D) 𝛕 = P︦ - E︦
Ans:- A) 𝛕 = P︦ × E︦
34) किसी सुचालक के भीतर वैधुत क्षेत्र (electric field) कितना होता है?:-
A) न्यूनतम
B) अधिकतम
C) शून्य
D) ∞
Ans:- C) शून्य
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
यहां पर आपका राय/प्रतिक्रिया दे।