विलयन और मिश्रण MCQs प्रश्नोतर

 १) निम्नलिखित में से किसके  कणों को साधारण आंखों से देखा जा सकता है:-

A) निलंबन

B) कोलाइड

C) विलयन

D) इनमें से कोई नहीं।

Ans:- A) निलंबन


२) मिट्टी निम्नलिखित में से क्या है?:-

A) विलयन

B) यौगिक

C) तत्व

D) मिश्रण

Ans:- D) मिश्रण


३) निम्नलिखित में से कौन विलयन के सांद्रता को दर्शाता है:-

A) विलेय की मात्रा/विलयन की मात्रा

B) विलेय की मात्रा/विलायक की मात्रा

C) A और B दोनों।

D)  सिर्फ A।

Ans:- C) A और B दोनों।


४) तेल और जल को मिलाने पर हमें किस तरह का मिश्रण प्राप्त होता है?:-

A) समांगी मिश्रण

B) विषमांगी मिश्रण

C) निलंबन

D) यौगिक

Ans:- B) विषमांगी मिश्रण


५) समुद्री जल से नमक को किस विधि द्वारा अलग किया जाता है?:-

A) क्रिस्टलीकरण द्वारा।

B) आसवन विधि द्वारा।

C) प्रभाजी आसवन दर्शाया।

D) रासायनिक विधि द्वारा।

Ans:- A) क्रिस्टलीकरण द्वारा।


६) टिनडल प्रभाव (Tyndall effect) क्या होता है?:-

A) कोलाइडल कणों द्वारा प्रकाश किरणों का परावर्तन।

B) कोलाइडल कणों द्वारा प्रकाश किरणों को सोखना।

C) कोलाइडल कणों द्वारा प्रकाश किरणों को फैलाना।

D) इनमें से कोई नहीं।

Ans:- C) कोलाइडल कणों द्वारा प्रकाश किरणों को फैलाना।


७) टिनडल प्रभाव (Tyndall effect) की खोज किसने किया था?:-

A) लवाइजिए

B) टिनडल

C) थामसन

D) राबर्ट बायल

Ans:- B) टिनडल


८) कोलाइडल विलयन किस प्रकार का मिश्रण है?:-

A) विषमांगी मिश्रण

B) समांगी मिश्रण

C) विषमांगी और समांगी दोनों हो सकता है।

D) विषमांगी और समांगी मिश्रण से अलग है।

Ans:-A) विषमांगी मिश्रण


९) बफर विलयन ( Buffer solution) क्या होता है?:-

A) ऐसे विलयन जो विधुत का सुचालक हो।

B) ऐसे विलयन जो बहुत अधिक अम्लीय हो।

C) ऐसे विलयन जो बहुत अधिक क्षारीय हो।

D) ऐसे विलयन जिसमें अम्ल या क्षार की थोड़ी मात्रा मिलाने पर उसके pH मान में कोई परिवर्तन नहीं होता है।

Ans:- D) ऐसे विलयन जिसमें अम्ल या क्षार की थोड़ी मात्रा मिलाने पर उसके pH मान में कोई परिवर्तन नहीं होता है।


१०) निम्नलिखित में से कौन कोलाइडल विलयन का उदाहरण है?:-

A) दूध

B) रक्त

C) स्याही

D) तीनों ।

Ans:- D) तीनों।


११) कमरे में किसी छेद के कारण प्रकाश किरण प्रवेश करता है तो कौन सी घटना होती है?:-

A) इन्द्रधनुष

B) टिनडल प्रभाव

C) परावर्तन

D) अपवर्तन

Ans:- B) टिनडल प्रभाव


१२) निम्नलिखित में से किसे उर्ध्वपतन विधि द्वारा अलग किया जाता है?

A) कपूर

B) नेफ्थालीन

C) अमोनियम क्लोराइड

D)  तीनों ।

Ans:- D) तीनों।


१३) पेट्रोल और केरोसिन को कच्चे तेल  से किस विधि द्वारा अलग किया जाता है?:-

A) भाप -आसवन

B) प्रभाजी- आसवन

C) आसवन

D) क्रिस्टलन

Ans:- B) प्रभाजी- आसवन


१४) निम्नलिखित में से किसे शुष्क बर्फ कहा जाता है?:-

A) ठोस कार्बन डाइऑक्साइड

B) ठोस आक्सीजन

C) ठोस नाइट्रोजन

D) ठोस सल्फर डाइऑक्साइड

Ans:- A) ठोस कार्बन डाइऑक्साइड


१५)  मिश्रण के अवयवों को :-

A) भौतिक विधि द्वारा अलग नहीं किया जा सकता है।

B) रासायनिक विधि द्वारा अलग नहीं किया जा सकता है।

C) भौतिक विधि द्वारा अलग किया जा सकता है।

D) सिर्फ रासायनिक विधि द्वारा अलग किया जा सकता है।

Ans:- C) भौतिक विधि द्वारा अलग किया जा सकता है।


१६) निम्नलिखित में से कौन सिर्फ एक ही प्रकार के परमाणुओं से बने होते हैं?:-

A) तत्व

B) यौगिक

C) मिश्रण

D) विलयन

Ans:- A) तत्व


१७) अगर वायु को विभिन्न गैसों का  विलयन माना जाए तो निम्नलिखित में से कौन सा गैस विलायक होंगे?:-

A) आक्सीजन

B) कार्बन डाइऑक्साइड

C) हाइड्रोजन

D) नाइट्रोजन

Ans:- D) नाइट्रोजन


१८) निम्नलिखित में से कौन टिनडाल प्रभाव को नहीं दर्शाता है?:-

A) कोहरा

B) दूध तथा पानी का मिश्रण

C) कापर सल्फेट का विलयन

D) तीनों ।

Ans:- C) कापर सल्फेट का विलयन


१९) वातयुक्त पेय जैसे  सोडा जल, कोक इत्यादि में कौन सी गैस विलेय के रूप में मौजूद रहता है?:-

A) आक्सीजन

B) कार्बन डाइऑक्साइड

C) हीलियम

D) नाइट्रोजन

Ans:- B) कार्बन डाइऑक्साइड


२०) कोहरा और बादल किस प्रकार के कोलाइड्स का उदाहरण है?:-

A) जैल

B) फोम

C) एरोसोल

D) इमल्सन

Ans:- C) एरोसोल


21) निम्नलिखित में से कौन उर्ध्वपतन को दर्शाता है?:-

A) एन्थ्रासीन

B) बर्फ

C) विरंजक चूर्ण

D) एसीटोन

Ans:- A) एन्थ्रासीन


२२)आसवन विधि द्वारा मिश्रण के वैसे अवयवों को अलग किया जाता है जिनके:-

A) क्वथनांक अलग-अलग हो।

B) गलनांक अलग अलग हो।

C) क्वथनांक समान हो ।

D) गलनांक समान हो।

Ans:- A) क्वथनांक अलग-अलग हो।


२३) मिश्रण से घटकों को पृथक करने की  विधि को क्या कहा जाता है?:-

A) उर्ध्वपतन

B) क्रोमेटोग्राफी

C) कार्डियोग्राफी

D) निलंबन

Ans:- B) क्रोमेटोग्राफी


२४) विलयन, निलंबन और कोलाइड  में से किसे शांत छोड़ देने पर उनके कण नीचे नहीं बैठते हैं?:-

A) विलयन

B) निलंबन

C) कोलाइड

D) तीनों ।

Ans:- A) विलयन






टिप्पणियाँ

लोकप्रिय पोस्ट