पाइप और टंकी//Math tricks in Hindi for competition exam
- पाइप और टंकी के प्रश्नों को वही विधि से हल किया जाता है जिस विधि से समय और काम के प्रश्नों को हल किया जाता है।
- यहां पर अति short और long विधि का भी उपयोग किया गया है ताकि आपके परीक्षाओं की तैयारी आसानी से हो पाए।
- L.C.M विधि मे , L.C.M टंकी की कुल धारिता या भरे जाने वाले पानी की कुल मात्रा है।
T = {(xy)÷(x+y)}
B) पाइप A किसी टंकी को भरने मे x समय लेता है और पाइप B उस टंकी को खाली करने मे y समय लेता है। यदि दोनों पाइप को एक साथ खोल दिया जाए तो टंकी भरने में कितना समय लगेगा?
T= {(xy)÷(y-x)}
C) पाइप A और B किसी टंकी को क्रमशः x और y समय मे भरते हैं। पाइप C इस टंकी को खाली करने में z समय लेता है।यदि तीनों को एक साथ खोल दिया जाए तो टंकी भरने में कितना समय लगेगा?
T={(x×y×-z)}÷(xy-yz-zx)}
चूंकि z खाली करने का समय है।इसलिए z को माइनस मे लिया गया है।
D) पाइप A,B और C किसी टंकी को भरने में क्रमशः x,y और z समय लेते हैं। अगर तीनों को एक साथ खोल दिया जाए तो टंकी भरने में कितना समय लगेगा?
T = {(xyz)÷ (xy+yz+zx)}
Q.1) पाइप A किसी टंकी को 5 घंटे में भर सकता है और पाइप B उस टंकी को 8 घंटे में भरता है। दोनों मिलकर इस टंकी को कितना समय में भर पाएंगे?
हल:- (5×8)÷(5+8)= 40÷13
= 3.07 घंटे ans.
L.C.M विधि:- 1) 5 और 8 का L.C.M = 40 (टंकी मे कुल पानी)
2) A टंकी मे 40 लीटर पानी 5 घंटे में डालता है।
1 घंटे में डालता है = 40/5= 8 लीटर
3) B टंकी मे 40 लीटर पानी 8 घंटे में भरता है।
1 घंटे में भरता है = 40/8= 5 लीटर
4) (A+B) 1घंटे में भारता है= 8+5
= 13 लीटर
5) (A+B) 40 लीटर पानी भरता है
= 40/13
= 3.07 घंटे
Q.2) पाइप A किसी टंकी को 8 घंटे में भरता है। किन्तु छेद के कारण यह 10 घंटे में भरता है। छेद पूर्ण रूप से भरे इस टंकी को कितना समय में खाली कर सकता है?
हल:- इस तरह के प्रश्नों मे,
1) हमें मानना है:- पाइप 1 घंटे में 1 लीटर पानी भरता है।
2) 8 घंटे में 8 लीटर पानी भरेगा। इसलिए टंकी की धारिता = 8 लीटर
3) पाइप लगातार 10 घंटे टंकी मे पानी डालता है। इसलिए 10 घंटे में कुल 10 लीटर पानी डाला। चूंकि टंकी मे कुल 8 लीटर ही पानी रह सकता है, इसलिए छेद 10 घंटे में पाइप द्वारा डाले गए 10 लीटर पानी में से 2 लीटर पानी को बर्बाद किया है।
4) छेद 2 लीटर पानी खाली करने के लिए 10 घंटे का समय लेता है।
1 लीटर खाली करने के लिए समय लेता है
= 10/2
= 5 घंटे
8 लीटर खाली करने के लिए समय लेगा
= 8×5
= 40 घंटे ans.
Q.3) पाइप A किसी टंकी को 4 घंटे में भरता है। पाइप B उस टंकी को 8 घंटे में खाली करता है। यदि दोनों को एक साथ खोल दिया जाए तो पाइप भरने में कितना समय लगेगा?
हल:- T = {(xy)÷(y-x)}
= {(4×8)÷(8-4)}
= 32÷4
= 8 घंटे ans.
L.C.M विधि:-
1) 4 और 8 का L.C.M = 8 ( टंकी मे 8 ली पानी भर सकता है।)
2) A 1 घंटे में भरता है = 8/4= 2 लीटर
3) B 1 घंटे में खाली करता है = 8/8= 1 लीटर
4) 1 घंटे मे 2 लीटर भरता है और 1 लीटर खाली होता है यानि 1 घंटे में सिर्फ 2-1=1लीटर ही पानी भरता है।
5) इसलिए 8 लीटर पानी भरने के लिए 8 घंटे का समय लगेगा।
Q.4) पाइप A,B और C किसी टंकी को क्रमशः 4 घंटे,6 घंटे और 8 घंटे में भर सकते हैं। यदि तीनों पाइप को एक साथ खोल दिया जाए तो टंकी भरने में कितना समय लगेगा?
हल:- T= {(xyz)÷(xy+yz+zx)}
= [(4×6×8)÷{(4×6)+(6×8)+(8×2)}]
= 192÷(24+48+32)
= 192÷104
= 1.84 घंटे ans.
L.C.M विधि :-
1) 4,6, 8 का L.C.M = 24
2) 24 को 4,6,8 से भाग देने पर भागफल क्रमशः 6,4,3 प्राप्त होते हैं।
3) A,B और C मिलकर 1 घंटे में (6+4+3)=13 लीटर पानी डालते हैं।
4) 24 लीटर पानी डालने मे लगे समय
= 24/13
= 1.84 घंटे ans.
Q.5) पाइप A,B और C क्रमशः 60,80 तथा 100 मिनट में किसी टंकी को भर सकते हैं। पाइप A और B को लगातार 10 मिनट तक चालू किया गया है।उसके बाद A को बंद किया गया है और अगले 10 मिनट तक B और C को चालू किया गया है।20 मिनट बाद से A,B,और C तीनों पाइप चालू है। टंकी भरने में कुल कितने समय लगे?
हल:-
60,80,100 का L.C.M = 1200
1200 को 60,80,100 से भाग देने पर क्रमशः 20,15,12 प्राप्त होते हैं।
इसलिए A,B और C 1 मिनट में क्रमशः 20,15 और 12 लीटर पानी भरते हैं।तीनों मिलकर 1 मिनट में (20+15+12)=47 लीटर पानी डालते हैं।
A और B द्वारा 10 मिनट में भरे गए पानी की मात्रा= 10(20+15)=350 लीटर
B और C द्वारा अगले 10 मिनट में भरे गए पानी की मात्रा= 10(15+12)= 270 लीटर
इसलिए 20 मिनट तक मे कुल (350+270)=620 लीटर पानी भरे गए।अब 1200 लीटर मे से (1200-620)= 580 लीटर पानी भरना बाकी है।
तीनों पाइप मिलकर 1 मिनट में 47 लीटर पानी भरते हैं। इसलिए 580 लीटर पानी भरने में (580÷47)= 12.34 मिनट का समय लगेगा।
टंकी भरने में लगे कुल समय =(10+10+12.34)=32.34 मिनट ans.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
यहां पर आपका राय/प्रतिक्रिया दे।