Electrical numerical questions in Hindi(विधुत धारा न्यूमेरिकल )
Physics numerical in Hindi:- chapter - Electricity(विधुत धारा)
Q.1. किसी तार का प्रतिरोध 40Ω है। यदि तार की लंबाई को दोगुना किया जाता है तो नए तार का प्रतिरोध ज्ञात करें।
Explain:- 1. Trick solution :-
(n)² × R
=(2)²× 40
= 160Ω
Q. 2. किसी तार का प्रतिरोध 40Ω है। उस तार की लंबाई को आयतन मे बिना परिवर्तन किए 5 गुना कर दिया गया है। नए तार का प्रतिरोध ज्ञात करें।
Explain:- 1. Trick solution :-
(n)² × R
= (5)² × 40
= 1000Ω
Q. 3. किसी तार का प्रतिरोध RΩ है। यदि इस तार की लंबाई को तानकर n गुना किया जाता है। नए तार का प्रतिरोध होंगे :-
Explain:-
Q.4. एक तार का प्रतिरोध 4Ω है जिसकी लंबाई L है। इस तार का 2L लंबाई का प्रतिरोध क्या होंगे? :-
Explain:- R ∝ L
R∝ 1/a
इसका मतलब यह है कि लंबाई को जितना गुनाा बढ़ाया जाएगा ,उतना ही गुना प्रतिरोध की वृद्धि होगी।
इसलिए ans = 2×4
= 8Ω
Q.5. एक तार का प्रतिरोध RΩ है। इस तार को बीच में टुकड़ा किया गया है। तार के प्रत्येक टुकड़ा का प्रतिरोध क्या होंगे? :-
Explain:-
Q. 6 . R प्रतिरोध वाले एक तार की लंबाई को तानकर दुगुना किया गया है। नए तार का प्रतिरोध क्या होंगे? :-
Explain:- 1. Trick solution :-
(n)²×R
=(2)²×R
=4R
Q. 7. 6Ω प्रतिरोध वाले एक तार की लंबाई को तानकर 5 गुना किया गया है। नए तार का प्रतिरोध होंगे :-
Explain:- Trick solution :-
(5)²× 6 = 25×6
= 150 Ω
Q.8. किसी विधुत बल्ब पर 100 W और 200 V अंकित है। बल्ब का प्रतिरोध ज्ञात करें। :-
Explain:- (200)²÷ 100= 40000÷ 100
= 400Ω
{सूत्र : R = V²/P}
Q.9. किसी विधुत बल्ब पर 50W और 100V अंकित है। बल्ब का प्रतिरोध ज्ञात करें। :-
Explain:- (100)² ÷ 50 = 10000÷ 50
= 200Ω
{सूत्र :- R = V²/P}
Q. 10. 40 W और 60 W के विधुत बल्ब के प्रतिरोध का अनुपात क्या होंगे? :-
Explain:- 40W बल्ब का प्रतिरोध = V²/40
60 W के बल्ब का प्रतिरोध = V²/60
अभीष्ट अनुपात = (V²/40)÷ (V²/60)
= 60÷40
=3/2
Q.11. 50W और 100W वाले विधुत बल्बों को घरों में उपयोग किया गया है । किसका प्रतिरोध अधिक होंगे ? :-
Explain:- 50W बल्ब का प्रतिरोध = V²÷50
100W बल्ब का प्रतिरोध = V²÷ 100
V²÷50 > V² ÷100
Q. 12. एक विधुत पंखा पर 880 W 220 V अंकित है। विधुत पंखा का प्रतिरोध कितना है? :-
Explain:- ( 220 ×220)÷ 880 = 220÷ 4
= 55Ω
Q. 13. 3Ω का प्रतिरोध को 9V के बैटरी के साथ जोड़ा गया है। प्रतिरोध मे कितनी धारा प्रवाहित होंगे?:-
Explain:- V = iR
→i = V÷R
= 9÷3
= 3A
Q.14. एक विधुत फिलामेंट से होकर प्रति सेकंड 0.5 कूलाम आवेश प्रवाहित होता है। प्रति सेकंड प्रवाहित होने वाले इलेक्ट्रानों की संख्या ज्ञात करें।:-
Explain:- 1 कूलाम मे इलेक्ट्रानों की संख्या = 6.25 × 10¹⁸
इसलिए 0.5 कूलाम आवेश में इलेक्ट्रानोंं की संख्या = 0.5 × 6.25 × 10¹⁸
= 3.125 × 10¹⁸
Q.15. यदि विधुत धारा की मात्रा 300 mA है तो 1 मिनट में प्रवाहित होने वाले कुल इलेक्ट्रानों की संख्या ज्ञात करें।:-
Explain:- धारा = 300mA
= 300÷1000A
= .30 A
समय = 1 मिनट
= 60 सेकंड
आवेश = धारा × समय
= .30 × 60
= 18 कूलाम
अब 1 कूलाम मे इलेेेक्ट्रानों की संख्या = 6.25 × 10¹⁸
18 कूलाम मे इलेक्ट्रानों की संख्या = 18 ×6.25 ×10¹⁸
= 112.5 ×10¹⁸
= 1.125 × 10²⁰
Q.16. यदि किसी विधुत लैंफ मे 1.25A विधुत धारा प्रवाहित होती है। उस लैंफ से होकर प्रतिदिन प्रवाहित होने वाले इलेक्ट्रानों की संख्या ज्ञात करें।:-
Explain:- धारा = 1.25A
समय = 24 ×3600 सेेंंकड
=86400 सेकंड
आवेश = धारा ×समय
= 1.25 × 86400
= 108000 कूलाम
1 कूलाम मे इलेक्ट्रानों की संख्या = 6.25 ×10¹⁸
10800 कूलाम मे इलेक्ट्रानों की संख्या
= 108000 × 6.25 ×10¹⁸
= 6.75 × 10²³
Q.17. एक कार का starter motor 12 वोल्ट बैटरी से 300A का धारा खींचता है।यदि कार 2 मिनट में स्टार्ट हो जाता है तो मोटर द्वारा 2 मिनट में बैटरी का कितना उर्जा खर्च किया जाता है:-
Explain:- { सूत्र:- विधुत उर्जा = v×i×t}
समय = 2 मिनट
= 2 ×60 सेकंंड
= 120 सेकंड
v×i×t = 12 ×300×120
= 432000 जूल
= 432 किलोजूल
Q.18. 5A धारा वाले विधुत फ्यूज अधिकतम 1 वाट विधुत शक्ति को सहन कर सकता है। फ्यूज का प्रतिरोध ज्ञात करें।:-
Explain:- { सूत्र :- P =V×i}
V= P÷i
= 1÷5
= .20 वोल्ट
अब, R = v/I
= .20/5
= 0.04Ω
Q.19. एक विधुत पंखा का प्रतिरोध 10 Ω है। यदि धारा की मात्रा 10 एम्पियर हो तो 10 मिनट में कितनी उर्जा खपत करेगा?:-
Explain:- { सूत्र:- विधुत उर्जा = i²×R×t}
t = 10मिनट
= 10 × 60
= 600 सेेेकंड
विधुत उर्जा = 10² × 10 × 600
= 6 ×10⁵ जूल
Q.20. एक विधुत लैंफ पर 60 W - 230 V अंकित है। यदि 1 KW बिजली उर्जा की कीमत 1.25 रुपए है तो इस लैंफ को 8 घंटे उपयोग करने पर कितनी लगत बनेगा?:-
Explain:- विधुुुत उर्जा = विधुुुत शक्ति × समय
= 60 ×8×3600 जूल
अब, 3.6 ×10⁵ जूल = 1 KW
1जूल = {1÷(3.6 ×10⁵)} KW
60×8×3600 जूल = {(60×8×3600)÷(3.6 ×10⁵)} KW
= .48 KW
अब 1KW = 1.25 रुपये
0.48 KW = 0.48×1.25
= 0.60 रुपये
Q.21. 2 KW की क्षमता वाले एक Boiler को प्रत्येक दिन 1 घंटा के लिए उपयोग किया जाता है। 30 दिन में यह कितना यूनिट बिजली की खपत करेगा?:-
Explain:- 1 KW h = 1 unit
प्रतिदिन 2KWh का उपयोग यानि 2 unit का उपयोग किया जा रहा है।
30 दिन मे 60 unit बिजली की खपत होगा।
Q.22. किसी चालक मे प्रवाहित 2 एम्पियर धारा 10 सेकंड मे 80 जूल उष्मा उत्पन्न करता है। प्रतिरोध की मात्रा ज्ञात करें।:-
Explain:- H = i²×R×t
R = H÷ i²t
= 80 ÷ 2²× 10
= 2Ω
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
यहां पर आपका राय/प्रतिक्रिया दे।