चक्रवृद्धि ब्याज के Tricks जो आपके गणित को आसान कर दे//math hot tricks//net study point
1.Math Hot Tricks( चक्रवृद्धि ब्याज)
चक्रवृद्धि ब्याज के प्रश्नों को बिना सूत्र प्रयोग किए निम्न अनुपातों से ज्ञात किया जा सकता है।
A. दो साल का ब्याज ज्ञात करने के लिए अनुपात:-
2: 1
B. तीन साल का ब्याज ज्ञात करने के लिए अनुपात:-
3 : 3: 1
C. चार साल का ब्याज ज्ञात करने के लिए अनुपात:-
4 : 6 : 4 : 1
1) 10000 रू का 10% वार्षिक दर से तीन साल का चक्रवृद्धि ब्याज ज्ञात करें।
Explain:-
हल: गुना विधि से 10000 का 10% निकालते हैं।
10000 ×10 = 100000
→1000.00
( नोट: प्रतिशत का short method के लिए यहां क्लिक करे।)
अब 1000 का फिर 10% निकालते हैं । इसके लिए 1000 और 10 को गुना करके दो अंक के बाद दशमलव लगाते हैं।
1000 × 10 = 10000 →100.00
फिर, 100 का 10% →10.00
Ans: (3× 1000 ) +(3× 100) +(1 ×10)
= 3000 + 300 +10
= 3310 रू
(तीन साल का अनुपात:- 3 : 3 : 1)
2. चक्रवृद्धि ब्याज के 72 का नियम
" यदि कोई धन R% चक्रवृद्धि ब्याज की दर से n समय में दुगुना हो जाता है तो,
n = 72/ R
2) कोई धन 10% वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज की दर से कितने समय में दुगना हो जाएगा?
Explain:-
हल: n = 72/ R
= 72/ 10
= 7.2 वर्ष ( लगभग)
नोट:- इस नियम से लगभग मे उत्तर निकालता है।
3.कोई धन चक्रवृद्धि ब्याज की दर से T समय में n गुना हो जाता है तो कितने समय मे n² गुना हो जाएगा?
T → n
( n)² गुना होने के लिए समय
= T × 2
(n)³ गुना होने के लिए समय
= T × 3
3)कोई धन चक्रवृद्धि ब्याज की दर से 15 वर्ष में दुगना हो जाता है तो कितने समय में अपने से यह 8 गुना हो जाता है?
Explain:-
हल: 15 → 2
8 →(2)³ गुना होने के लिए समय
= 15 × 3
= 45 वर्ष ans.
3. किसी धन पर R% वार्षिक दर से 2 वर्ष का चक्रवृद्धि ब्याज तथा साधारण ब्याज का अंतर z है।वह धन कितना है?
माना धन = x
Tricks:- x(R%)² =z
(नोट: यह नियम सिर्फ 2 वर्ष के लिए लागू होंगे)
4)किसी धन पर 5% वार्षिक दर से 2 वर्ष का चक्रवृद्धि ब्याज तथा साधारण ब्याज का अंतर 35 रु है। वह धन कितना है?
-
10000 रु
12000 रु
14000 रु
Explain:-
हल: धन = x
X(5%)²= 35
X (5/100)²= 35
X (1/20) ² = 35
X/ 400 = 35
X = 14000 रु ans.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
यहां पर आपका राय/प्रतिक्रिया दे।