घड़ी के प्रश्नों को हल करने का ट्रिक्स
घड़ी के प्रश्न आजकल हर प्रतियोगिता परीक्षाओं में पूछा जा रहा है। इसलिए घड़ी के प्रश्नों को हल करने का ट्रिक्स जानना जरूरी है।
• घड़ी के प्रश्नों को हल करने के लिए निम्न जरूरी चीजों को जानना जरूरी है:-
1. घड़ी मे कुल कोण होते हैं:-
360°
2. घड़ी के किन्हीं दो निकट के नम्बर कोण बनाते हैं:-
30°
उदाहरण:- 12 और 1 के बीच का कोण = 30°
6 और 7 के बीच का कोण = 30°
6 और 5 के बीच का कोण = 30°
2. घड़ी के घंटा सूई द्वारा n समय में तय की गई डिग्री/कोण :-
• 1 घंटा मे 30° का कोण बनाता है।
• 12 घंटा मे 360° का कोण बनाता है।
• घंटा की सूई द्वारा 1 मिनट में बनाया गया कोण = 1/2°
• 20 मिनट में घंटा की सूई द्वारा बनाया गया कोण = 10°
- 44 मिनट मे घंटा की सूई द्वारा बनाया गया कोण= 22°
- 100 मिनट मे घंटा की सूई द्वारा बनाया गया कोण= 50°
3. मिनट की सूई द्वारा n समय में बनाया गया कोण:-
• 1 घंटा मे मिनट की सूई 360° का कोण बनाता है।
• 5 मिनट मे 30° का कोण बनाता है और 1 मिनट मे 6° का कोण बनाता है।
Q.1. घड़ी में 3:40 का समय है। मिनट और घंटा की सूई के बीच का कोण ज्ञात करे।
हल: मिनट की सूई 8 के सीध मे है और घंटा की सूई लगभग 3 और 4 के माध्य के आसपास है।
8 और 7 के बीच का कोण = 30°
7 और 6 के बीच का कोण = 30°
6 और 5 के बीच का कोण = 30°
5 और 4 के बीच का कोण = 30°
कुल कोण = 30°+30°+30°+30°
= 120°
अब, घंटा सूई 3 से 40 मिनट की दूरी यानि 20° का यात्रा कर चुका है।
इसलिए, 4 और मिनट सूई के बीच का कोण 10° है।(30° मे से 20° खत्म और 10° बचा है।)
इसलिए, ans= 120° +10°
= 130°
(नोट: यह विधि सीखने पर आपको इतना लंबा लिखने की जरूरत नहीं पड़ेगा, बल्कि 10 सेकंड के अंदर दिमाग में ही आपका उत्तर आ जाएगा)
Q.2. 10:20 बजे है। घंटा की सूई 10 से कितना आगे जा चुका है?
हल:- 20 मिनट मे घंटा की सूई द्वारा तय की गई कोणीय दूरी= 10°
• संख्या 11 और घंटा की सूई के बीच का कोण= 20°
• संख्या 10 और घंटा की सूई के बीच का कोण= 10°
Q.3. 2:50 बजे पर संख्या 2 और घंटा सूई तथा संख्या 2 और मिनट की सूई के बीच का कोण ज्ञात करे।
हल: 50 मिनट मे घंटा की सूई द्वारा तय कोणीय दूरी = 25°
इसलिए, 2 और घंटा सूई के बीच का कोण = 25°
50 मिनट मे मिनट सूई द्वारा बनाया गया कुल कोण = 6×50
= 300°
इसलिए, 2 और मिनट सूई के बीच का कोण = 300°
Q.4. 6 बजकर 30 मिनट पर घंटा और मिनट की सूई के बीच का कोण ज्ञात करे।
हल: मिनट की सूई एकदम 6 सीध मे है और घंटा की सूई 30 मिनट यानि 15° आगे है।
इसलिए, मिनट और घंटा की सूई के बीच का कोण = 15°
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
यहां पर आपका राय/प्रतिक्रिया दे।