लाभ- हानि tricks

 

1) एक व्यक्ति एक वस्तु को 10% हानि पर बेचता है।यदि वह व्यक्ति उस वस्तु को 10 रु अधिक मे बेचा होता तो उसे 10% का लाभ होता। वस्तु का क्रय मूल्य ज्ञात करें।





ANSWER= D)50 रु
Explain:-हल: ऐसे प्रश्नों को हम 10 सेकंड में हल कर सकेंगे। हमेशा अधिक वाले को हम 100 से गुना कर देते हैं। और लाभ प्रतिशत और हानि प्रतिशत वाले को जोड़कर उसे भाग देते हैं।
1) 10 रु को 100 से गुना करते हैं।
2) 10% हानि और 10% लाभ को जोड़ देते हैं।
(10 × 100)÷ (10+ 10)
= 1000÷ 20
= 50 रु (क्रमू) ans.

 

2) किसी वस्तु को 5% हानि पर बेचा जाता है।इसे 80 रु अधिक मे बेचता तो 5% का लाभ होता। इस वस्तु का क्रमू ज्ञात करें।





ANSWER= B)800रु
Explain:-हल:- (80 ×100)÷ (5+ 5)
=8000 ÷ 20
= 800रु ans.

लाभ और हानि के प्रश्नों को हल करने के लिए प्रतिशत का गुना विधि सीखना बहुत जरूरी है।अगर आप प्रतिशत का गुना विधि नहीं जानते हैं तो यहाँ क्लिक करे:- प्रतिशत की गुना विधि//short method

अब हम प्रतिशत के गुना विधि का प्रयोग कर कुछ लाभ-हानि के प्रश्नों को हल करेंगे।

(नोट: x% लाभ का अर्थ है- क्रमू का x%, x% हानि का अर्थ है- हानि = क्रमू का x%)

 

3) किसी वस्तु को 1200 रु की अपेक्षा 1125 रु मे बेचने पर 5% अधिक हानि होती है।वस्तु का क्रमू ज्ञात करें।





ANSWER= A)1500रु
Explain:-हल: 1200 रु की अपेक्षा 1125 रु मे बेचने पर (1200-1125) रु = 75 रु का हानि होती है।
x = क्रमू
x का 5% =75
.05x = 75
x = (75 ×100)÷5
= 1500 रु ans.

 

4) एक वस्तु को 45000 रु मे बेचने पर 10% की हानि होती है। इसे कितने मे बेचा जाए की 15% लाभ हो?





ANSWER= C)57500रु
Explain:-
हल: ( 1). क्रमू = x
x का 10% = .10x(समझ नहीं आए तो ऊपर मे प्रतिशत का गुना विधि का लिंक दिया है।)
अब, क्रमू = विमू + हानि
x = 45000 + .10x
(x - .10x)= 45000
x(1 - .10) = 45000
x (.90) = 45000
x = (45000×100)÷90
= 50000 रु
अब , 50000 का 15%→50000× 15
                                 → 7500.00
अभीष्ट विमू = 50000+ 7500
= 57500 रु ans.
(2). x मे y % की कमी= x × .(100- y) प्रतिशत के इस विधि का उपयोग करते हैं।
10% का हानि का मतलब क्रमू मे 10% कमी हो गया।
इसलिए x मे 10% की कमी = x × .(100 -10)
= x × .90
अब , .90x = 45000
x = (45000× 100)÷90
= 50000

(3) हम साधारण सूत्र का उपयोग करके भी क्रमू निकाल सकते हैं:-
" यदि विमू =x तथा हानि%= y;
तब क्रमू = (विमू× 100)÷ (100- y)"

 

5) एक हीटर को 840 रु मे बेचने पर 4% की हानि होती है। हीटर का क्रमू ज्ञात करें।





ANSWER= C)875रु
Explain:-
हल: x = क्रमू
4% हानि यानि x मे 4% कमी होने पर 840 बचता है।
इसलिए, .( 100- 4) x = 840
.96 x = 840
x =( 840 × 100)÷96
= 875 रु ans.

 

6)यदि 15 वस्तुओं का क्रमू 12 वस्तुओं के विमू के बराबर है तो लाभ प्रतिशत ज्ञात करें।





ANSWER= A)25%
Explain:-
हल: 1 वस्तु का विमू = x
12 वस्तु का विमू = 12 x (क्रमू)
बाकी, 3 वस्तु का विमू = 3x (लाभ)
लाभ% = (3x) ×100/12x
= 300/12
= 25% ans.

 

7) सेब के मूल्य में 75% कमी होने से खरीददार 240 रू मे 2 kg सेब अधिक खरीद सकता है। सेब का नया मूल्य क्या है?





ANSWER= D)18रू
Explain:-  240 का 15% कमी
                  = 240 ×.{100- 15}
                  = 240×.85
                  =204
माना 204 रू मे मिल रहा है-----y kg सेब
       240 रू मे मिल रहा है ----y + 2kg सेब
इसलिए 2 kg  सेब का दाम =(240- 204)
                                       = 36रू
          1kg सेब का दाम      =18रू Ans

टिप्पणियाँ

लोकप्रिय पोस्ट