1 kg और 10 kg का वस्तु को किसी ऊंचाई से गिराने पर सबसे पहले जमीन से कौन टकराता है?

 10 kg और 1kg का वस्तु को अगर किसी मीनार या इमारत की ऊंचाई से शून्य वेग से नीचे गिराया जाता है तो सबसे पहले जमीन से कौन टकराएगा?

यहां पर एक हल्का वस्तु और एक भारी वस्तु को एक साथ शून्य वेग से किसी ऊंचाई से निचे गिराया जा रहा है। अगर आप अंदाजा लगा रहे हैं कि इस प्रक्रिया में भारी वस्तु जमीन से पहले टकराएगा तो आपका अंदाजा गलत है। 10kg और 1kg वस्तु को एक साथ किसी ऊंचाई से शून्य वेग से नीचे गिराया जाए तो जमीन से दोनों एक साथ टकराएगा।

हल्का और भारी वस्तु को शून्य वेग से नीचे गिराने पर जमीन पर एक साथ क्यों गिरता है?

ऐसा इसलिए होता है क्योंकि गुरुत्व त्वरण g का मान वस्तु के द्रव्यमान पर निर्भर नहीं करता है।

                  g = G(M/R²)

जहां, G = सार्वत्रिक गुरुत्वाकर्षण स्थिरांक

        M = पृथ्वी का द्रव्यमान

        R = पृथ्वी की त्रिज्या

यहां पर हम देखते हैं कि गुरुत्व त्वरण सिर्फ पृथ्वी का द्रव्यमान और पृथ्वी की त्रिज्या पर निर्भर है।

द्रव्यमान पर निर्भर नहीं होने के कारण हल्के और भारी  दोनों वस्तु पर गुरुत्व त्वरण का समान प्रभाव पड़ेगा।यानि दोनों वस्तु को जब शून्य वेग से नीचे गिराया जाएगा तो गुरुत्व त्वरण के कारण दोनों का वेग में समान वृद्धि होंगे।और दोनों ही पृथ्वी से एक साथ टकराएगा।


Q) 10kg और 20kg के दो पिंड को किसी ऊंचाई से गिराया जाता है। इनमें से कौन पहले जमीन पर गिरेगा?:-

A) 10kg का पिंड।

B) 20kg का पिंड।

C) दोनों एक साथ गिरेगा।

D) कोई भी पहले जमीन पर गिरेगा।

Ans:- C) दोनों एक साथ गिरेगा।

टिप्पणियाँ